सबसे अधिक पढ़ी गई पोस्ट

Tuesday 5 April 2016

इंटरनेट: नैतिकता और नियम


आचार नैतिक सिद्धांतों का एक समुच्चय है जो कि एक कंप्यूटर का उपयोग करते समय, कैसा व्यवहार स्वीकार्य है, इस पर एक व्यक्ति या एक समूह का संचालन करता है। कंप्यूटर आचार नैतिक सिद्धांतों का एक समुच्चय है जो कि कंप्यूटर के उपयोग का संचालन करता है। कंप्यूटर के आचारों का एक सामान्य मुद्दा है, प्रतिलिप्याधिकार विषयों का उल्लंघन।
लेखक की स्वीकृति के बिना सर्वाधिकार सामग्री की नकल, दूसरों की व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँचना, नैतिक सिद्धांतों के उल्लंघन के उदाहरण हैं।
सभी के लिए इंटरनेट के आचार
इंटरनेट आचार का तात्पर्य है इंटरनेट का उपयोग करने के लिए स्वीकार्य व्यवहार। हमें ईमानदार होना चाहिए, इंटरनेट पर दूसरों के अधिकार और संपत्ति का सम्मान करना चाहिए।
स्वीकारोक्ती
वर्ल्ड वाइड वेब एक ऐसा स्था न है जहाँ मूल्यों को व्यापक अर्थों में माना जाता है, तो हमें सामग्री एवं सेवाओं को आकार देते हुए ध्या न रखने की आवश्याकता है। हमें जानना चाहिए कि इंटरनेट सार्वजनिक समाज से पृथक नहीं है, परंतु यह उसका एक प्राथमिक घटक है।
राष्ट्रीय एवं स्थानीय संस्कृतियों के लिए संवेदनशीलता
यह सभी के लिए है एवं राष्ट्रीय एवं स्थानीय संस्कृतियों की कोई बाधा नहीं है। यह स्थानीय टीवी चैनल, एक स्थानीय समाचार पत्र की तरह मूल्यों  का एक समुच्चीय नहीं हो सकता एवं हमें इसके उपयोग की बहुलता को समायोजित करना होगा।
ई-मेल एवं चैट का प्रयोग करते समय
इंटरनेट का प्रयोग परिवार एवं मित्रों के साथ संचार के लिए किया जाना चाहिए। आपको अपरिचितों के साथ चैट या या संचार नही करना चाहिए तथा अपरिचितों से प्राप्तर कियक गये ई-मेल का अग्रेषण नहीं करना चाहिए।
कोई एवं होने का नाटक
आपको अपनी पहचान छुपा कर दूसरों को मूर्ख बनाने के लिये इंटरनेट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार, जैसा कि आप दूसरों को अपनी असली पहचान छिपाने एवं संवाद के द्वारा कोई अन्यं होने का नाटक नही करने देना चाहते हैं।
बुरी भाषा की उपयोग न करे
आपको ई-मेल का उपयोग करते हुए, चैट करते हुए एवं इंटरनेट पर अन्य लोगों के साथ ब्लॉगिंग करते हुए अशिष्ट या बुरी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आपको इंटरनेट पर किसी की भी आलोचना नहीं करनी चाहिए।
व्यक्तिगत जानकारी छिपाएँ
आपको अपनी व्यकक्तिगत जानकारी छिपानी चाहिए जैसे आपके घर का पता, टेलीफोन नंबर, हॉबीज़ एवं कोई चित्र नहीं भेजना चाहिए क्यों कि अपरिचितों के साथ हमारे व्यक्तिगत विवरण का हमारी जानकारी के बिना दुरूपयोग हो सकता है या उसे शेयर किया जा सकता है।
डाउनलोड करते हुए
इंटरनेट का प्रयोग एक शिक्षा उपकरण या मनोरंजन के लिए एवं मित्रों या परिवार के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। आपको इसका प्रयोग प्रतिलिपि‍ अधिकृत सामग्री को डाउनलोड करने या शेयर करने के लिए नहीं करना चाहिए। आपको दूसरों की संपत्ति का सम्मान करना चाहिए एवं उनकी अनुमति के बिना उसे कॉपी या शेयर नहीं करना चाहिए।

No comments: